अभिनेता अंशुमन झा अपनी फिल्म लकड़बग्घा में जैकी चैन और ब्रूस ली जैसी कॉपी बनते नजर आए

अभिनेता अंशुमन झा अपनी लकड़बग्घा फिल्म में जैकी चैन और ब्रूस ली जैसी कॉपी बनते नजर आए

अभिनेता अंशुमन झा (Anshuman Jha) अपनी फिल्म लकड़बग्घा (Lakadbaggha) में जैकी चैन और ब्रूस ली जैसी कॉपी बनते नजर आए। देश में आवारा कुत्ते हर गली, मोहल्ले, सोसाइटी और शहर घूमते रहते हैं। इनकी आबादी भी इतनी तेजी से बढ़ रही है कि हर दिन इनके हमलों को लेकर खबरें आती हैं। स्थानीय एजेंसियां इनके बारे में बने कानूनों से बंधी हैं। अदालतें ज्यादा कुछ खुलकर इस पर कहती नहीं हैं। वैसे आमतौर पर कुत्तों को इंसान का सबसे वफादार जानवर माना जाता है। 
फिल्म 'लकड़बग्घा' एक ऐसे श्वानप्रेमी अर्जुन बख्शी की कहानी है। उसका मानना है कि बेजुबान जानवरों की रक्षा करनी चाहिए। एक दिन उसका एक पालतू कुत्ता गायब हो जाता है। उसकी खोज में वह कुत्तों की तस्करी करने वाले गिरोह तक पहुंच जाता है। 
इस फिल्म की कहानी में यह एक सवाल भी आपके दिमाग में आ रहा होगा कि जब इस कहानी में कुत्तों के संबंधित बातें बताई गई हैं तो इस फिल्म का नाम 'लकड़बग्घा' क्यों रखा गया है? इस कहानी ट्विस्ट आपको अलग मिलेगा। अर्जुन जब कुत्तों की तस्करी करने वाले गिरोह को मारने लगता है, तभी उसकी मुलाकात एक 'लकड़बग्घा' से होती है, जो तस्करी करने वाले गिरोह पर हमला करता नजर आता है। अर्जुन को भी डर लगने लगता है कि कहीं 'लकड़बग्घा' भी उस पर हमला न कर दे। इस सीन को दिखाते हुए यह भी बात समझने लायक है कि जानवर तभी किसी पर हमला करते हैं, जब उनको सामने वाले से खतरा महसूस होने लगता है। 
फिल्म का नायक अर्जुन दिन में छोटे बच्चों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देता नजर आता है और रात को कोलकाता की गलियों में घूमने वाले आवारा कुत्तों की रक्षा करते नजर आता है। इस फिल्म में कुत्ते के प्रति हिंसा करने वालों के साथ एक्शन भी देखने को मिलता है। अंशुमन झा को ही इस कहानी पर फिल्म बनाने का आइडिया आया था, जो फिल्म में अर्जुन बक्शी का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता भी खुद अंशुमन झा ही हैं। इस फिल्म में अभिनेता अंशुमन झा खुद को जैकी चैन और ब्रूस ली की तरह बनने की कोशिश करते दिख रहे हैं।  
Movie : Lakadbaggha (लकड़बग्घा)
Release Date : 13th January 2023
Starring : Anshuman Jha | Ridhi Dogra | Paresh Pahuja | Milind Soman
Producer : Anshuman Jha
Director : Victor Mukherjee
Production House : First Ray Films
DOP : Jean Marc Selva (AFC)
Music : Simon Fransquet
Writer : Alok Sharma
Action Director : Force Square | Jaika Stunts (Kecha Khamphakdee) 
Singers : Shruti Pathak & Epr Iyer
Editor : Aasif Pathan
Production Design : Shantanu Chatterjee
Costume Design : Shivani Patil
Sound Design : South Side Studio
VFX : White Apple
Publicity Design : Marching Ants
Visual Promotions : Promoshop
Casting : First Ray Casting
Media Consultant : Hardly Anonymous
Distribution : Platoon Distribution  
Next Post Previous Post