भारतीय सिनेमा की पहली महिला कलाकार का नाम आपको नहीं पता होगा नाम जानिए
अगर हम इंटरनेट पर पहली भारतीय महिला कलाकार सर्च करें तो फातिमा बेगम का नाम सामने आता है। अगर हम फातिमा बेगम की बात करें तो फातिमा बेगम ने साल 1922 में आर्देशिर ईरानी की मूक फिल्म 'वीर अभिमन्यु' में काम किया था, लेकिन यह जानकारी गलत है क्योंकि भारतीय सिनेमा को पहली महिला कलाकार तो फिल्म 'मोहिनी भस्मासुर' में ही मिल गई थी।
First Indian Female Actor
फिल्म कलाकारों की संस्था सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ने अभिनेता विक्रम गोखले की याद में हुई श्रद्धांजलि सभा के दौरान खुलासा किया कि विक्रम गोखले की परदादी भी सिनेमा की हिस्सा रह चुकी हैं। जांच-पड़ताल करने पर पता चलता है कि विक्रम गोखले की परदादी ही भारतीय सिनेमा की पहली महिला कलाकार हैं और उनका नाम दुर्गाबाई कामत (Durgabai Kamat) था।
भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के ने अपनी दूसरी फिल्म 'मोहिनी भस्मासुर' में दुर्गाबाई कामत को ब्रेक दिया था। फिल्म 'मोहिनी भस्मासुर' में दुर्गाबाई कामत ने पार्वती की भूमिका निभाई थी और इसी फिल्म में उनकी बेटी कमला बाई गोखले ने मोहिनी की भूमिका निभाई थी। कमला बाई गोखले उस समय 13 साल की थीं और इस तरह से वह भारतीय सिनेमा की पहली बाल कलाकार बनीं।
दुर्गाबाई ब्राह्मण परिवार से थीं, उनके फिल्मों और रंगमंच में काम करने को लेकर उस समय खूब हंगामा हुआ था। पंचायतें हुईं और ब्राह्मण समुदाय ने दुर्गाबाई का सामाजिक बहिष्कार कर दिया था।