शक्तिमान की अभिनेत्री नूपुर अलंकार ने घर-गृहस्थी से संन्यास लिया
शक्तिमान की अभिनेत्री नूपुर अलंकार ने घर-गृहस्थी से संन्यास लिया। छोटे परदे पर लोकप्रिय होने वाली अभिनेत्री नूपुर अलंकार ने एक्टिंग छोड़कर अध्यात्म की राह चुन ली है। अभिनेत्री नूपुर अलंकार ने अपने जीवन को अपने गुरु शंभू शरण झा के मार्गदर्शन में पूरी तरह से अध्यात्म को अपना लिया है।
इस बारे में तहकीकात करने पर पता चला है कि अभिनेत्री नूपुर अलंकार का हिंदी मनोरंजन जगत से मोह पूरी तरह टूट चुका है और हाल में ही उनके परिवार में घटी कुछ घटनाओं ने अभिनेत्री नूपुर अलंकार का पूरा ध्यान ईश्वर की तरफ लगा दिया है।
अभिनेत्री नूपुर अलंकार सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारणी सदस्य रह चुकी हैं। लॉकडाउन के समय जब उनकी मां बीमार हुईं तो अभिनेत्री नूपुर अलंकार ने लोगों से आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई थी। उस समय अभिनेत्री नूपुर अलंकार के पास अपनी मां के इलाज के लिए पैसे तक नहीं थे। लोगों की मदद तो मिली थी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उनकी मां की मृत्यु हो गई।
अभिनेत्री नूपुर अलंकार कहती हैं, "इस घटना ने मुझे अंदर से हिलाकर रख दिया। मुझे समझ में आ गया कि जीवन में अब कुछ नहीं है। मुझमें अब किसी भी चीज को खोने का भय नहीं रहा।"
अभिनेत्री नूपुर अलंकार उम्र में 49वें पायदान पर पहुंच चुकी हैं। अभिनेत्री नूपुर अलंकार ने अब तक 'शक्तिमान', 'घर की लक्ष्मी बेटियां', 'दीया और बाती हम' जैसे कई धारावाहिकों के अलावा 'राजाजी', 'सावरिया' और 'सोनाली केबल' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साल 2022 में अभिनेत्री नूपुर अलंकार ने अलंकार श्रीवास्तव से शादी की थी। अपने पति और सास की रजामंदी से ही उन्होंने संन्यास का निर्णय लिया है।
