इंग्लिश लेंग्वेज ट्रेनर के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में जानिए
किसी भी संगठन में एक कर्मचारी की वृद्धि और विकास सीधे उनके संचार कौशल से जुड़ा हुआ है, अगर किसी भी व्यक्ति की कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी होती हैं, तो उनकी वृद्धि दूसरों के मुकाबले ज्यादा जल्दी होती है। एक अनुसंधान के मुताबिक व्यक्ति जो कुछ भी अपनी क्लास में सीखता है उसका 10 से 15 प्रतिशत तकनीकी ज्ञान ही वह किसी संस्थान में इस्तेमाल करता है, बाकी उसकी कम्युनिकेशन स्किल्स ही उसे आगे बढ़ने में मदद करती हैं।
हमारे देश में कई ऐसी कंपनियां हैं, जो दूसरे देशों से अपना बिज़नेस चलाती हैं और वो चाहती हैं कि उनके एम्प्लॉइज उन कंपनियों के सामने अच्छा प्रतिनिधित्व करें। इसके लिए वो एम्प्लॉइज को ट्रेंड करने के लिए इंग्लिश लैंग्वेज ट्रेनर रखते हैं, जिससे एम्प्लॉइज का मनोबल बढ़ाकर अच्छा काम करवा सकें। English Language Trainer (इंग्लिश लैंग्वेज ट्रेनर) को एक करियर के तौर पर देखें तो यह आज के समय में बहुत अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
Nature of Work :
English Language Trainer किसी संगठन में एक बड़े दायरे पर काम करता है। English Language Trainer (इंग्लिश लैंग्वेज ट्रेनर) आमतौर पर लोगों की क्षमताओं को बढ़ाता है, उसके वाक्यों को कहां और किस प्रकार से इस्तेमाल किया जाये जिससे वह और भी प्रभावी लगे वो सिखाता है। लोगों को एक भीड़ में अकेला खड़े होकर कुछ बोलने की क्षमता को बढ़ाता है, उनके मन से किसी समूह से बात करने के डर को खत्म करता है। उनकी प्रेजेंटेशन स्किल्स को बढ़ाता है और उन्हें इफेक्टिव बनाता है।किसी व्यक्ति के अंदर साक्षात्कार यानी इंटरव्यू स्किल्स को भी बढ़ाता है, वह उसके अंदर विचारों को बढ़ाता है, किसी निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है और भी बहुत कुछ करता है जिससे उस व्यक्ति का एक अच्छा व्यक्तित्व सामने आये। English Language Trainer (इंग्लिश लैंग्वेज ट्रेनर) किसी भी व्यक्ति के अंदर कम्युनिकेशन स्किल्स, ग्रुप डिस्क्शन स्किल्स, इंटरव्यू स्किल्स, ओरल प्रेजेंटेशन स्किल्स और टेक्निकल राइटिंग की योग्यता को बढ़ाता है।
English Language Trainer के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए ?
English Language Trainer (इंग्लिश लैंग्वेज ट्रेनर) के लिए अभ्यर्थी को ग्रेजुएट होना चाहिए और अगर वह English Language से ग्रेजुएट है तो इस फील्ड में और जल्दी अपनी अच्छी पकड़ बना सकता है। इसके अलावा कई ऐसे कोर्सेज भी हैं जिसे पढ़कर आप एक ट्रेनर के रूप में अपने करियर को नई पहचान दे सकते हैं।English Language Trainer के लिए प्रमुख कोर्स कौन-कौन से हैं ?
- बीए इन इंग्लिश
- एमए इन इंग्लिश
- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम
- पीएचडी प्रोग्राम
- पीएचडी इन इंग्लिश लैंग्वेज एजुकेशन
