बॉलीवुड फिल्म पठान इस लोकेशन पर शूट होने वाली देश की पहली फिल्म है इस लोकेशन के बारे में जानिए
बॉलीवुड फिल्म पठान (Bollywood Film Pathaan) की शूटिंग इस दुनिया की सबसे बड़ी झील में हुई थी जहां पर कभी किसी फिल्म की शूटिंग नहीं हुई। आप दुनिया की सबसे बड़ी झील का नाम तो जानते होंगे मतलब कैस्पियन सागर के बारे में तो जानते होंगे। इस झील के बारे में भूगोल की शुरुआती कक्षाओं में पढ़ाया जाता है। लेकिन आपको शायद दुनिया की सबसे गहरी और सबसे पुरानी झील के बारे में नहीं पता होगा।
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के कुछ द्रश्यों की शूटिंग दुनिया की सबसे गहरी झील की सतह पर उस समय की गई थी, जब इस झील का पानी सतह पर पूरी तरह जम चुका था। इस झील का नाम जानकर आप दंग रह जाएंगे, झील का नाम बाइकल झील है। करीब 745 मीटर औसत गहराई वाली बाइकल झील किसी बिंदु पर अधिकतम गहराई 1637 मीटर तक है।
एक अनुमान के मुताबिक धरती की सतह पर दुनिया भर में मौजूद मीठे पानी का 20 प्रतिशत हिस्सा इस अकेली झील में है। दक्षिण साइबेरिया में स्थित यह झील यूनेस्को की विश्व की अनूठी प्राकृतिक विरासतों में भी शामिल है। अगर हम झील की लंबाई की बात करें तो इस झील की लंबाई 636 किलोमीटर है और दुनिया में इस झील का पानी पीने योग्य साफ माना जाता है।
यशराज फिल्म्स की प्रस्तुति फिल्म 'पठान' इस लोकेशन पर शूट होने वाली देश की पहली फिल्म है। बॉलीवुड फिल्म पठान (Bollywood Film Pathaan) का एक एक्शन सीक्वेंस इस झील की जमी हुई सतह पर पर फिल्माया गया था और ऐसा करने के पीछे 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का इरादा इस द्रश्य को दुनियाभर में दर्शकों के लिए रोंगटे खड़े कर देने वाला रहेगा।
बॉलीवुड फिल्म पठान (Bollywood Film Pathaan) के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बताया कि "हम पठान का एक्शन इस तरह से दिखाने वाले हैं जो भारतीय दर्शकों द्वारा देखे गए किसी भी एक्शन से कई गुना बढ़कर होगा। इस फिल्म के सभी एक्शन सीन इसी तरह रोमांचक तरीके से शूट किए गए हैं।"
अगर हमें इस तरह के सीन देखने को मिलेंगे तो शाहरुख खान की बॉलीवुड फिल्म 'पठान' (Bollywood Film Pathaan) सिनेमाघरों में धमाल मचा देगी। शाहरुख खान के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेचैनी इंतजार कर रहे हैं।